Home National बेकाबू Truck ने बाजार में मचाया कोहराम, 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 की मौत, 12 घायल

बेकाबू Truck ने बाजार में मचाया कोहराम, 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 की मौत, 12 घायल

0
बेकाबू Truck ने बाजार में मचाया कोहराम, 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 की मौत, 12 घायल

गिरिडीहः बेकाबू ट्रक द्वारा 7 गाड़ियों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 से ज्यादा घायल हैं। मरने वालों में 2 लोगों की 6 महीने पहले सचिवालय सहायक में नौकरी लगी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। सड़कों पर मलवा पसर गया। हादसे के बाद पूरे बाजार में चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि डुमरी की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और बाजार में घुसते ही कई वाहनों को एक के बाद एक टक्कर मार दी। हादसा जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत इसरी बाजार में हुआ। प्रशासन ने इस हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में घुटवाली निवासी चालक संतोष महतो, राजधनवार निवासी रंजीत कुमार, कुलगो नवाटांड़ निवासी मो. इरशाद अंसारी, बरवाडीह निवासी टहल साव और गिरिडीह ऑफिसर कॉलोनी निवासी सुजीत ठाकुर शामिल हैं।

मो. इरशाद अंसारी सिलाई मशीन बनवाने बाजार आए थे। खरीदारी के दौरान हादसे की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है। वहीं संतोष महतो अपनी पिकअप वाहन में शादी का सामान लेकर बाजार पहुंचे थे, इसी दौरान ट्रक ने उनकी गाड़ी को भी कुचल दिया।

प्रशासन की निगरानी में दो क्रेन और दो जेसीबी मशीनों की मदद से देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सुबह करीब तीन बजे ट्रक को हटाया गया, जिसके नीचे एक बाइक दबी मिली, हालांकि कोई व्यक्ति नहीं मिला। वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि इसरी बाजार हमेशा भीड़भाड़ वाला इलाका रहता है, इसके बावजूद भारी वाहनों के प्रवेश पर कोई सख्त नियंत्रण नहीं है। उन्होंने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में रात 9 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here