Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: दिन दहाड़े घर का गेट खोलकर एक्टिवा सवार ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

Jalandhar News: दिन दहाड़े घर का गेट खोलकर एक्टिवा सवार ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: दिन दहाड़े घर का गेट खोलकर एक्टिवा सवार ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फुटबॉल चौक के पास स्थि न्यू विजय नगर में दिन दहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर घर से सिलेंडर चोरी करके फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में टोपी पहने व्यक्ति घर में आता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद वह घर से सिलेंडर उठाकर मौके से फरार हो गया। कैमरे में चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।

वहीं मामले की जानकारी महिला शमा ने बताया कि कल तक घर में सिलेंडर मौजूद था, लेकिन आज सिलेंडर घर से गायब था। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो पता चला कि एक्टिवा सवार व्यक्ति गेट खोलकर घर में आता है और सिलेंडर लेकर मौके से सिलेंडर लेकर फरार हो गया। महिला ने कहा कि बिना नंबर प्लेट के वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।

महिला ने कहा कि घटना देर शाम 6.30 बजे की है और घटना के दौरान लोग घर के अंदर मौजूद थे। लेकिन चोर को हौंसले इतने बुलंद थे कि वह घर में मौजूद सदस्यों के बावजूद गेट खोलकर घर में दाखिल हुआ और घर से सिलेंडर लेकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि एक्टिवा पर कर्मा वाली गाड़ी लिखा हुआ था। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here