Home Punjab>Ludhiana Punjab News : Property Dealer Suicide मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने निकाला कैंडल मार्च, देखें वीडियो

Punjab News : Property Dealer Suicide मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने निकाला कैंडल मार्च, देखें वीडियो

0
Punjab News : Property Dealer Suicide मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने निकाला कैंडल मार्च, देखें वीडियो

कहा- आरोपियों की गिरफ्तारी तक नहीं करेंगे संस्कार

लुधियानाः प्रॉपर्टी डीलर परविंदर उर्फ रिंपी अनेजा की आत्महत्या के मामले में अब परिवार और स्थानीय लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। जहां, शुक्रवार को मृतक के परिवार ने इंसाफ की मांग को लेकर अपने घर से शहीद भगत सिंह नगर पुलिस चौकी तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान परिवार के साथ बड़ी संख्या में इलाके के लोग भी शामिल हुए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

2 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं
परिजनों का कहना है कि घटना को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक नामजद आरोपियों में से किसी को गिरफ्तार नहीं किया। इसी बात को लेकर परिवार में भारी नाराजगी है। परिवार का कहना है कि जब तक सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक रिंपी अनेजा का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

सुसाइड से पहले बनाया था वीडियो
जानकारी के अनुसार, शहीद भगत सिंह नगर के रहने वाले 52 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर रिंपी अनेजा ने कुछ दिन पहले सल्फास निगलकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने अपनी मानसिक परेशानी और तनाव के बारे में बताया।

कार में मिला सुसाइड नोट
रिंपी अनेजा की कार से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। इस नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए एक महिला समेत 11 लोगों को जिम्मेदार ठहराया। परिवार का आरोप है कि इन लोगों की वजह से रिंपी लंबे समय से मानसिक तनाव में थे, जिसके चलते उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया।

11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मृतक की पत्नी जसलीन कौर के बयान के आधार पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। जिन लोगों के नाम एफआईआर में शामिल हैं उनमें राजेश बंसल, विनोद स्याल, हरप्रीत सिंह, पंकज गुप्ता, खुशवंत सिंह, रिशमजीत सिंह, अजीत सिंह स्वराज, संजू गोयल, अनिल कुमार, रनवीर कौर गिल और वरुण गोयल शामिल हैं।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बताया जा रहा है कि रिंपी अनेजा का बेटा कनाडा में रहता है। वहीं करीब 20 दिन पहले ही उनकी माता का निधन हुआ था। परिवार अभी उस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि अब रिंपी की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here