Home Haryana Haryana News: निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, मतदान केंद्रों पर लगी लंबी लाइनें

Haryana News: निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, मतदान केंद्रों पर लगी लंबी लाइनें

0
Haryana News: निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, मतदान केंद्रों पर लगी लंबी लाइनें

हिसारः हरियाणा में 7 नगर निकायों के लिए आज मतदान हो रहा है। कुल 8.71 लाख मतदाता 614 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद करेंगे। अंबाला शहर में बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है। सोनीपत और पंचकूला में बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने हैं। उकलाना में बीजेप और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच सीधी टक्कर है, जहां युवा मतदाता अहम भूमिका निभा सकते हैं। सांपला और धारूहेड़ा में निर्दलीय उम्मीदवारों ने मुकाबले को बहुकोणीय बना दिया है। रेवाड़ी नगर परिषद में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी भिड़ंत है। चुनाव में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंकी है, जबकि कांग्रेस ने भी कड़ी चुनौती पेश की है।

अंबाला शहर में आज सुबह 8 बजे ही छोटी सरकार यानी नगर निगम के चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया। अंबाला शहर नगर निगम के लिए 20 वार्डों में एम सी और एक मेयर पद के लिए ये मतदान शाम 7 बजे तक चलेगा।

इसी के साथ नगर निगम चुनाव पंचकूला को लेकर भी मतदान प्रक्रिया जारी है। पंचकूला से कांग्रेस मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज ने अपना वोट डाला। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज अपने पति व कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज के साथ वोट डालने पहुंचे। वहीं उन्होंने जनता से मतदान करने की अपील की और कहां की लोग बदलाव चाहते हैं। झज्जर नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 के उपचुनाव में भी वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह से ही वोटर कतार में लगे। पुलिस ने भी चाक चौबंद बंदोबस्त किया। एक बूथ में 1324 और दूसरे बूथ में है 1149 वोटरों की संख्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here