Home National तेज रफ्तार Ambulance और Auto में भीषण टक्कर, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, 3 गंभीर घायल

तेज रफ्तार Ambulance और Auto में भीषण टक्कर, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, 3 गंभीर घायल

0
तेज रफ्तार Ambulance और Auto में भीषण टक्कर, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, 3 गंभीर घायल

आगराः तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ऑटो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिवार दिल्ली से आगरा के सदरवन गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, एक परिवार दिल्ली से आगरा के सदरवन गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। रविवार सुबह परिवार के पांच सदस्य ऑटो में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई।

हादसे में ऑटो सवार पिता नेमीचंद और उनके बड़े बेटे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो में सवार नेमीचंद की पत्नी कांता, उनके दो बेटे गोविंदा और निशांत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना जगदीशपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ राहत और बचाव काम शुरू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here