Home National अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी Pickup, Driver की मौत, रोड पर बिखरी सब्जियां, देखें वीडियो

अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी Pickup, Driver की मौत, रोड पर बिखरी सब्जियां, देखें वीडियो

0
अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी Pickup, Driver की मौत, रोड पर बिखरी सब्जियां, देखें वीडियो
हजारीबागः जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सब्जियों से लदा तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।
इस दर्दनाक हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद वाहन में फंसे चालक के शव को बाहर निकालने में पुलिस और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here