घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी (Government Railway Police) की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को महिला के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज भी बरामद नहीं हुए हैं। फिलहाल जीआरपी महिला की शिनाख्त करने और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रेलवे लाइन पार करते समय सावधानी बरतें और निर्धारित फाटक या फुटओवर ब्रिज का ही इस्तेमाल करें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।View this post on Instagram