इनमें भावनगर की सिंधी कॉलोनी के रहने वाले ललितभाई पतनानी और उनकी पत्नी ममताबेन ललितभाई पतनानी शामिल हैं। वहीं, अन्य मृतकों में प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी, उनकी पत्नी काजल और बेटा दियांश भी शामिल है। वहीं, छठा मृतक का नाम जसवंत कुमार (51) है। वह मंडी जिले में तहसील जोगिंदरनगर के गांव कोहरा के रहने वाले थे। टूरिस्टों के साथ वह गाड़ी के ड्राइवर के रूप में यात्रा कर रहे थे। Read in English: https://encounternews.in/himachal/five-gujarat-tourists-among-six-killed-after-vehicle-falls-into-gorge-in-himachals-chamba/ वहीं, घायलों में ललितभाई पतनानी के बेटे मयंक ललितभाई पतनानी (31), उनकी पत्नी फोरमबेन मयंक पतनानी (31), इनका 3 साल का बेटा जियांश और प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी की बेटी प्रियान्शी भोपानी (3) शामिल हैं। इनका इलाज चल रहा है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि गुजरात के टूरिस्ट मनाली से डलहौजी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मंडी नंबर की इनोवा गाड़ी में टूरिस्ट सवार थे। जिस समय हादसा हुआ, क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी, जिसके कारण सड़क पर काफी फिसलन थी। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜ੍ਹੋ : https://encounternewspaper.com/india/horrific-road-accident-in-chamba-car-full-of-tourists-falls-into-a-ditch-6-dead-4-seriously-injured/ माना जा रहा है कि खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन मंडी जिले के नंबर की बताई जा रही है। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। अंधेरे और बारिश के बीच पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दलों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और एसपी विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि की है और एसपी खुद मौके पर पहुंचे हैं। खाई से सभी 6 शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, 4 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।View this post on Instagram