Home National शादी के 18वें दिन दुल्हन घर से गहने लेकर प्रेमी संग फरार

शादी के 18वें दिन दुल्हन घर से गहने लेकर प्रेमी संग फरार

0
शादी के 18वें दिन दुल्हन घर से गहने लेकर प्रेमी संग फरार

मैनपुरीः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्रेमी संग दुल्हन घर से गहने लेकर फरार हो गई। दुल्हन ने प्रेमी के साथ शादी के महज 18वें दिन घटना को अंजाम दिया। यह आरोप पति ने लगाए है। पति ने कहा कि पत्नी पर प्रेमी के साथ घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गई। पीड़ित युवक ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पति ने बताया कि उसे पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड का आपत्तिजनक फोटो भी मिला है।

यह फोटो बॉयफ्रेंड के एक दोस्त ने ही भेजा है। साथ ही मुकदमा नहीं दर्ज कराने की धमकी दी है। पति का कहना है कि बड़ी मुश्किल से कर्ज लेकर शादी की थी। वहीं, दुल्हन के पिता ने भी अपनी बेटी और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। मामला जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर भोगांव थाना क्षेत्र का है।

जितेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 21 अप्रैल 2026 को फर्रुखाबाद के कुंवरपुर लोथपुर निवासी अचला पुत्री आदेश के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों बाद उसे पत्नी के व्यवहार पर शक होने लगा।

पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी का गांव के ही रहने वाले अरुण कुमार नामक युवक से पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों के बीच लगातार फोन पर बातचीत होती थी। आरोप है कि 8 और 9 मई की रात नवविवाहिता अचला घर से गायब हो गई। जब परिवार के लोगों ने तलाश की तो घर में रखी सोने की जंजीर, चांदी की पायल, करधनी, कुंडी और अन्य जेवरात भी गायब मिले। साथ में ससुराल से सोने-चांदी के जेवर और 25 हजार रुपए भी ले गई। यहां तक कि अपनी ननद के जेवर भी उठा ले गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here