Home Punjab>Kapurthala Punjab News: दिनदहाड़े युवक का तेजधार हथियार से कत्ल, देखें वीडियो 

Punjab News: दिनदहाड़े युवक का तेजधार हथियार से कत्ल, देखें वीडियो 

0
Punjab News: दिनदहाड़े युवक का तेजधार हथियार से कत्ल, देखें वीडियो 
कपूरथला: बेगोवाल क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार युवक पर अचानक कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से कई वार किए, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राथमिक जांच में पुलिस पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here