Home Punjab>Amritsar Punjab News: बॉर्डर के पास से संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

Punjab News: बॉर्डर के पास से संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

0
Punjab News: बॉर्डर के पास से संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

अमृतसरः देहात के रामदास पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बीओपी दरिया मंसूर के पास बीएसएफ कर्मियों ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीएसएफ की 117वीं बटालियन के जवानों ने बार्डर पर लगी फेंसिंग के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा। जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और उसे रुकने का इशारा किया।

इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध को काबू कर लिया। व्यक्ति की पहचान आदि मलिक पुत्र देबा मलिक निवासी ओडिशा के रूप में हुई है। मामले के संबंध में सुरक्षा एजेंसियां ​​उस व्यक्ति से पूछताछ कर रही हैं ताकि उसकी उपस्थिति के कारणों और संभावित गतिविधियों का पता लगाया जा सके। बीएसएफ ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता और बढ़ा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here