Home Punjab>Ludhiana Punjab News: पुलिस सुस्त, चोर चुस्त, थाने से 500 मीटर दूरी पर दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

Punjab News: पुलिस सुस्त, चोर चुस्त, थाने से 500 मीटर दूरी पर दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

0
Punjab News: पुलिस सुस्त, चोर चुस्त, थाने से 500 मीटर दूरी पर दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में लगातार चोरी और स्नेचिंग की वारदातों का ग्राफ बढ़ रहा है। हालात यह हो गए है कि पुलिस चोरों को पकड़ने में सुस्त दिखाई दे रही है और चोर चुस्ती दिखाकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे है। बेखौफ चोर सरेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे है। हैरानी की बात यह है कि थाने से 500 मीटर दूरी पर स्थित न्यू कीर्ति नगर में स्नेचर घर के बाहर बैठी महिला का फोन छीनकर फरार हो गया। इससे जाहिर होता है कि चोरों को पुलिस का भी कोई डर नहीं रहा। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला घर के बाहर बैठी हुई है।

इस दौरान बाइक सवार 2 स्नेचर कुछ दूरी पर खड़े हो जाते है। जबकि एक व्यक्ति महिला से कुछ दूरी पर वारदात को अंजाम देने के लिए खड़ा हो जाता है। इस दौरान सरेआम महिला से फोन छीनकर स्नेचर बाइक सवार दोस्तों के साथ फरार हो जाता है। हालांकि महिला ने बाइक सवार को पकड़ कर काबू करने के लिए उसके पीछे तक पैदल भागी, लेकिन बाइक सवार स्नेचर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि काफी दूर तक महिला स्नेचरों को पकड़कर भागती रही, लेकिन महिला कुछ दूरी पर जाकर महिला सड़क पर गिर गई और बाइक सवार स्नेचर फरार हो गए।

मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता सुशीला ने कहा कि वह पति से फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान व्यक्ति उससे अशोक नामक व्यक्ति का नाम पूछने लगा और कुछ देर बाद वह उससे फोन छीनकर फरार हो गया। पीड़िता ने उसका कॉलर पकड़ लिया और उसके काबू करने के लिए पीछे दौड़ी, लेकिन वह बाइक पर बैठकर फरार हो गई। महिला ने कहा कि 2 महीने पहले ही नया फोन खरीदा था। पीड़िता ने पुलिस को घटना संबंधी शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here