Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Raborn Fitness Gym संचालकों पर नौजवान ने लगाए चोरी के आरोप, देखें वीडियो

Punjab News: Raborn Fitness Gym संचालकों पर नौजवान ने लगाए चोरी के आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab News: Raborn Fitness Gym संचालकों पर नौजवान ने लगाए चोरी के आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के चंडीगढ़ रोड के पास सेक्टर 39 में स्थित Raborn Fitness Gym को लेकर मामला गरमा गया है। दरअसल, जिम लगाने वाले चिराग नामक व्यक्ति ने जिम मालिकों पर चोरी के आरोप लगाए है। पीड़ित का कहना है कि 2 मई को वह जिम आया था तो उसके एयरफोन उसके पास थे, लेकिन जब वह जिम से गया तो पता चला कि उसके एयरफोन जिम के अंदर ही रह गए। इस मामले को लेकर उसने जिम ट्रेनर को बताया, लेकिन रविवार होने की वजह से जिम बंद था, इसलिए वह सोमवार को वापस आया। पीड़ित ने जिम ट्रेनर से सीसीटीवी वीडियो दिखाने की बात की।

ट्रेनरों ने बार-बार टाल-मटोल की और कहा कि उनके पास सीसीटीवी वीडियो उपलब्ध नहीं है। एक सप्ताह गुजरने के बाद जब चिराग जिम की दूसरी शाखा में जाकर पुलिस से शिकायत करने की बात करने लगा तो उन्होंने भी वीडियो नहीं दिखाई। इस मामले को लेकर काफी देर बाद जब वीडियो दिखाया गया तो स्पष्ट हुआ कि उस दिन की कोई रिकॉर्डिंग ही मौजूद नहीं है। पीड़ित के अनुसार उसने 20 दिन पहले नए एयरफोन 15 हजार रुपए के खरीदे थे।

जिम ट्रेनर द्वारा पहले कहा गया कि 20 दिन का रिकार्ड सीसीटीवी कैमरे में होता है, लेकिन अब कह रहे कि एक सप्ताह का ही रिकार्ड मौजूद है। जिम ट्रेनरों ने कहा कि उनकी रिकॉर्डिंग सिर्फ एक सप्ताह तक ही रहती है। इसके बाद चिराग ने सीधे तौर पर कहा कि उसके एयरफोन जिम के अंदर ही गिरे हैं और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग जानबूझकर छिपाकर या देर दिखाकर दिखाई गई है, इसलिए उसने इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से भी कर दी है। दूसरी ओर जिम सेंटर मैनेजर अभय ने कहा कि बिल में साफ तौर पर लिखा होता है कि ग्राहक सामान का खुद जिम्मेदार होता है।

इस दौरान अगर उन्हें लगता है कि उनका सामान कीमती है तो वह काउंटर पर स्टाफ कर्मी को हेंडओवर कर सकता है। अभय ने कहा कि 2 तारीख की घटना है और 4 तारीख को उन्हें शिकायत मिली थी। अभय ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लोगों की लड़ाई या माहौल खराब ना होने के लिए लगाए है। ऐसे में किसी का कोई सामान गायब होता है, उसके लिए ग्राहक खुद जिम्मेदार है। अभय ने कहा कि पुलिस की इजाजत के बिना वह रिकार्डिंग नहीं दिखा सकते। इस दौरान पीड़ित ने कहा कि अब बिना पुलिस की इजाजत की रिकार्डिंग कैसे दिखा दी गई। वहीं अभय ने कहा कि सीसीटीवी रिकार्डिंग डिलीटी हो चुकी है और एक सप्ताह कि रिकार्डिंग उनके पास मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here