इस मामले में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि शाम 5:30 बजे मंडी मे फायरिंग होनी की सूचना पुलिस को मिली थी। मोनू पुरी और तरुण बठला नामक व्यक्ति में दुकान को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोनु पूरी के पीछे युवकों में से एक व्यक्ति द्वारा गोली चलाई गई है। इस घटना में तरुण के पैर मे छर्रे लगे है। cctv फुटेज के मुताबिक काले कपडे पहने एक युवक द्वारा झगड़े के दौरान गोली चलाई गई। जिसके बाद मोनु पुरी निचे गिर गया और लंगड़ा कर चलने लगा। गोली चलने पर पुलिस कर्मी ने भी पिस्टल निकाल ली, लेकिन कुछ कर नहीं पाया।View this post on Instagram