Home Breaking News जारी संकट के बीच 50 प्रतिशत कम हुआ PM Modi का काफिला, SPG को अहम निर्देश

जारी संकट के बीच 50 प्रतिशत कम हुआ PM Modi का काफिला, SPG को अहम निर्देश

0
जारी संकट के बीच 50 प्रतिशत कम हुआ PM Modi का काफिला, SPG को अहम निर्देश

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनियाभर में कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित है, इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से सादगी और संसाधनों के संतुलित उपयोग का बड़ा मैसेज दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल के अपने घरेलू दौरों के लिए अपने काफिले का साइज काफी कम कर दिया। दरअसल, पीएम मोदी ने हाल में अपने संबोधन में ईंधन बचाने और एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी। ऐसे में अब आगे बढ़कर नेतृत्व करते हुए पीएम मोदी ने अपने काफिले का आकार आधिकारिक तौर पर कम कर दिया गया है।

यह मितव्ययिता की दिशा में उठाया गया एक कदम है, जिसका उद्देश्य सरकार में अन्य अधिकारियों/मंत्रियों को प्रेरित करना है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने अपनी सुरक्षा के लिए तैनात विशेष सुरक्षा दल (SPG) को अपने काफिले में वाहनों की संख्या 50 प्रतिशत तक कम करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने एसपीजी को यह भी कहा है कि जहां तक हो सके, बिना नई गाड़ियां खरीदे, उनके काफिले में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को शामिल किया जाए। पीएम मोदी के निर्देशों को एसपीजी ने पालन करना भी शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद में अपने भाषण के तुरंत बाद, गुजरात और असम में पीएम मोदी के काफिले में गाड़ियों की संख्या को कम कर दिया गया था। हालांकि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ब्लू बुक में निर्धारित अनिवार्य सुरक्षा दिशानिर्देशों से कोई समझौता न हो। संकेत मिल रहे हैं कि मंत्रालय और विभाग आने वाले दिनों में खर्च में कटौती के उपाय अपनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिनमें कर्मचारियों को मेट्रो का अधिक उपयोग करने, कार पूलिंग को अपनाने और बड़े आयोजनों से बचने के लिए प्रोत्साहित करना शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here