Home Maharashtra>Mumbai इस इलाके में हुआ Trainee Plane Crash , देखें वीडियो

इस इलाके में हुआ Trainee Plane Crash , देखें वीडियो

0
इस इलाके में हुआ Trainee Plane Crash , देखें वीडियो
बारामतीः महाराष्‍ट्र के बारामती में गोजुबावी गांव की सीमा में आज सुबह ‘रेडबर्ड’ कंपनी का ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमतय यह रही कि विमान में सवार ट्रेनी पायलट सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान विमान के इंजन में खराबी आ गई थी। इसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित उतारने की कोशिश की और बारामती के गोजूबाबी इलाके में हार्ड लैंडिंग की गई।
स्थानीय लोगों ने विमान को नीचे उतरते देखा तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। तकनीकी टीम विमान की जांच में जुट गई है। इस गांव में कुछ समय पहले महाराष्‍ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हुआ था। जानकारी के मुताबिक, गोजुबावी इलाके में पहले भी रेडबर्ड कंपनी के विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। विमान गिरने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बारामती में ‘कारवार एविएशन’ और ‘रेडबर्ड’ ये दो संस्थाएं पायलट ट्रेनिंग देती हैं। सुरक्षा कारणों से रेडबर्ड कंपनी पर पहले भी प्रतिबंध लगाया जा चुका है। ऐसे में बार-बार हो रहे इन हादसों ने सुरक्षा मानकों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here