Home National CBSE ने भी 12वीं के परीक्षा परिणाम किए जारी, 85.20 फीसदी बच्चे हुए पास

CBSE ने भी 12वीं के परीक्षा परिणाम किए जारी, 85.20 फीसदी बच्चे हुए पास

0
CBSE ने भी 12वीं के परीक्षा परिणाम किए जारी, 85.20 फीसदी बच्चे हुए पास

नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल 12वीं कक्षा में 85.20 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद इस परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट – cbse.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जो लड़कों के 82.13% पास प्रतिशत की तुलना में 6.73% अधिक है। ट्रांसजेंडर श्रेणी के छात्रों का पास प्रतिशत 100% रहा। बीते दो वर्षों से सीबीएसई 13 मई को 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित करता आ रहा है। इस वर्ष भी बोर्ड ने 13 मई को परिणाम जारी कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here