Home Punjab>Faridkot Punjab News: दुकान में घुसकर तेजधार हथियारों से किया हमला, 8 गिरफ्तार

Punjab News: दुकान में घुसकर तेजधार हथियारों से किया हमला, 8 गिरफ्तार

0
Punjab News: दुकान में घुसकर तेजधार हथियारों से किया हमला, 8 गिरफ्तार

फरीदकोट: जिले में क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एस.पी (इन्वेस्टिगेशन) योगेश्वर सिंह गोराया के दिशा निर्देशों के तहत शरारती अनंसरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना जैतो द्वारा दुकान के अंदर घुसकर मारपीट की घटना में शामिल समूह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह उर्फ वंजारा, सुमन कौर पत्नी हरदीप सिंह उर्फ वंजारा, विशेश मेहता उर्फ मत्ता, जसप्रीत सिंह उर्फ जज्जू, लखन, हरप्रीत सिंह और बोबी सिंह निवासी जैतों के रूप में हैं। पुलिस ने आरोपियों से 1 पिस्टल 32 बोर सहित मैगजीन, 1 लोहे का खंडा और 1 नलके की हाथी बरामद की है। इसके अलावा 2 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।

जानकारी के मुताबिक तिथि 11 मई की रात को टिब्बी साहिब रोड, जैतो में कटिंग का काम करने वाले करण सिंह और उसकी दुकान में मौजूद सुरिंदर कुमार को दोषी हरदीप सिंह वंजारा द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर मारने की नीयत से तेजधार हथियारों से हमला किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोषी मौके से फरार हो गए। इस संबंधी सूचना मिलने पर फरीदकोट पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर थाना जैतो में एफआईआर नंबर 109 दिनांक 12.05.2026 तहत धारा 109, 331(6), 115(2), 118(1), 324 (4), 351(3), 191(3), 190 बी.एन.एस 25,27/54/59 आर्म्स एक्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इस दौरान इंस्पेक्टर नवप्रीत सिंह मुख्य अधिकारी थाना जयतो द्वारा पुलिस टीमों के साथ तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में मुख्य आरोपी हरदीप सिंह उर्फ वंजारा, उसकी पत्नी सुगीम कौर और अन्य 5 आरोपियों विशेश महिता उर्फ मत्ता, जसप्रीत सिंह उर्फ जज्जू, लखन, हरप्रीत सिंह और बोबी सिंह को कल 12 मई को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा इस मामले में 1 जुवेनाइल को आज गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पार्टी द्वारा गिरफ्तार आरोपी हरदीप सिंह उर्फ वंजारा की निशानदेही पर उससे 1 पिस्टल 32 बोर सहित मैगजीन बरामद की गई है। इसके अलावा दूसरे आरोपियों से 1 नलका की हथेली और 1 लोहे का खंडा भी बरामद किया गया है।

यह उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड भी अपराधियों का है, मुख्य आरोपी हरदीप सिंह उर्फ वंजारा के खिलाफ पहले भी नशे की तस्करी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं तहत कुल 21 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य आरोपियों के खिलाफ भी पहले 5 मामले दर्ज हैं। उक्त मुकद्दमे में गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल की जा रही है। रिमांड हासिल होने के बाद आरोपियों से और पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here