Home Punjab>Amritsar Punjab News: शिरोमणि अकाली दल ने किया प्रदर्शन, उपकार संधू ने केंद्र पर साधे निशाने, देखें वीडियो

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल ने किया प्रदर्शन, उपकार संधू ने केंद्र पर साधे निशाने, देखें वीडियो

0
Punjab News: शिरोमणि अकाली दल ने किया प्रदर्शन, उपकार संधू ने केंद्र पर साधे निशाने, देखें वीडियो

अमृतसरः मोदी सरकार के कई चीजों को सहजता से खरीदने के बयान को लेकर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर ने डिप्टी कमिश्नर दफ्तर, अमृतसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बढ़ती महंगाई और लोगों को रोजमर्रा में आने वाली चीजों को खरीदने में आ रही दिक्कतों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और लोगों की समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।

शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के नेता उपकार सिंह संधू ने कहा कि लोग इस समय कई गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। रोजमर्रा के इस्तेमाल की हर चीज महंगी हो गई है और गैस सिलेंडर जैसी जरूरी चीजें भी लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए उपकार ने कहा कि लोग पहले से ही महंगाई से परेशान हैं, ऊपर से टैक्स बढ़ाए जा रहे हैं। लोगों को शादियों और घरेलू जरूरतों के लिए सोना और दूसरी चीजें खरीदनी पड़ती हैं, लेकिन सरकार समाधान खोजने के बजाय नए-नए फरमान जारी कर रही है। इससे लोग खुद को बेबस और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उपकार संधू ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल अमृतसर लोगों की समस्याओं को उठाना जारी रखेगा और केंद्र सरकार को भी चाहिए कि वह इन चीजों का कोई सही हल ढूंढकर लोगों की मुश्किलों का हल करे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here