जानकारी मुताबिक, भीलवाड़ा के कोतवाली थाना के राजेंद्र मार्ड रोड स्थित डीपी ज्वेलर्स की छत पर एक होर्डिंग बोर्ड को अचानक आग लग गई। सुबह सबसे पहले वहां पर चिंगारी से आग लगना शुरू हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे आग फैलती गई। हवा तेज होने के कारण आग की लपटें पास की दुकान तक पहुंच गई और उसे भी अपनी चपेट में ले लिया। इधर, जैसे ही डीपी ज्वेलर्स शोरूम में आग लगने की सूचना मिली तो फायर ब्रिगेड की एक साथ 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इससे पहले आग की लपटें पास की दुकान तक पहुंच गई थी। हालांकि आग किस कारणों से लगी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन, शोरूम के सेकेंड फ्लोर में पर ये आग लगी थी।