Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News : वरियाणा कूड़ा डंप में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक फैला धुआं, देखें वीडियो

Jalandhar News : वरियाणा कूड़ा डंप में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक फैला धुआं, देखें वीडियो

0
Jalandhar News : वरियाणा कूड़ा डंप में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक फैला धुआं, देखें वीडियो
जालंधर: कपूरथला रोड पर स्थित वरियाणा कूड़े के डंप में अचानक भीषण आग लग गई। तेज गर्म हवाओं के चलते आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयानक थी कि उसका काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।
लोगों को हुई भारी दिक्कत कूड़े में लगी आग से उठ रहे जहरीले धुएं के कारण आसपास के इलाकों और सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। धुएं की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई और सड़क पर दृश्यता भी प्रभावित हुई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। हालांकि तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे राहत कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। फायर ब्रिगेड कर्मचारी कड़ी मेहनत से आग बुझाने में जुटे हुए हैं। प्रशासन की ओर से आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इससे पहले भी लगी थी आग गौरतलब है कि वरियाणा डंप में सोमवार देर रात भी भीषण आग लग गई थी, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगे, जिसके बाद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और कड़ी मशक्कत के बाद बाद आग पर काबू पाया था। फायर कर्मी गुरजंट सिंह ने बताया कि डंप में आग सोमवार शाम करीब पांच बजे सुलगनी शुरू हुई थी, लेकिन देर रात अचानक लपटें तेज हो गईं। इसके बाद फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। पूरी रात पानी का छिड़काव कर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। वरियाणा डंप में शहरभर का कचरा फेंका जाता है, जहां प्लास्टिक और कांच बड़ी मात्रा में जमा रहता है। फायर कर्मियों के अनुसार तेज धूप के कारण कांच गर्म हो गया, जिससे आसपास पड़े प्लास्टिक ने आग पकड़ ली। इसके बाद कचरे के ढेरों में आग तेजी से फैलती चली गई। गुरजंट सिंह ने कहा कि गर्मी और सूखे कचरे की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया था।      

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here