Home National NEET परीक्षा रद्द होने पर आत्महत्या करने वाले छात्र के घर पहुंचे केजरीवाल, देखें वीडियो

NEET परीक्षा रद्द होने पर आत्महत्या करने वाले छात्र के घर पहुंचे केजरीवाल, देखें वीडियो

0
NEET परीक्षा रद्द होने पर आत्महत्या करने वाले छात्र के घर पहुंचे केजरीवाल, देखें वीडियो

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने NEET परीक्षा रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले 17 वर्षीय सिद्धार्थ हेगड़े के घर पहुंचे। इस दौरान परिवार से मिलकर दुख सांझा किया है। वहीं, मीडिया को संबोधित करते हुुए कहा कि NEET परीक्षा रद्द होने से आहत होकर गोवा के 17 वर्षीय छात्र द्वारा आत्महत्या कर लेना बेहद दुखद है। युवाओं को ऐसे कदम नहीं उठाने चाहिए, आप देश की उम्मीद हैं।

हम सब मिलकर इस समस्या का समाधान निकालेंगे। इसके बाद कहा कि NEET परीक्षा अगर इसी तरह हर साल रद्द हो रही है तो जाहिर तौर पर इन पेपर लीक में बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। जिसकी गहनता से जांच होनी चाहिए।

पेपर लीक होने पर परिक्षा हुई रद्द
नीट पेपर लीक होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी। इसके पेपर लीक होने को लेकर विवाद बढ़ गया था। इसके बाद NTA ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। एजेंसी ने जारी बयान में कहा कि NEET UG परीक्षा अब दोबारा कराई जाएगी। नई परीक्षा की तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here