Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, बुजुर्ग को बेहरमी से पीटा, हालत गंभीर, वीडियो वायरल

Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, बुजुर्ग को बेहरमी से पीटा, हालत गंभीर, वीडियो वायरल

0
Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, बुजुर्ग को बेहरमी से पीटा, हालत गंभीर, वीडियो वायरल
होशियारपुरः जिले के हलका चब्बेवाल में स्थित जैतपुर गांव में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक एक बुजुर्ग व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। इस घटना में बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोटे आई है। जानकारी के अनुसार, यह जैतपुर गांव के 2 परिवारों के बीच का झगड़ा है। बुजुर्ग की पहचान 60 साल के सुखजिंद सिंह के रूप में हुई है। गांव के ही लोगों ने उसे पहले होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके बाद उसे PGI चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की हालत गंभीर है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

वहीं थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने कहा कि बीते दिन 2 पक्षों में बहस हो रही थी। इस दौरान पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच बुजुर्ग द्वारा गुस्से में आकर गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया था। जिसको लेकर नौजवानों द्वारा बुजुर्ग की पिटाई की गई। पुलिस घायल बुजुर्गा का बयान लेने के लिए चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है। वहीं चब्बेवाल थाना की ASI त्रिलोचन सिंह ने बताया की IO परमजीत सिंह इस केस को देख रहे हैं। वह बुजुर्ग का बयान लेने के लिए चंडीगढ़ गए हैं। बुजुर्ग के बयान के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करने उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि 3 दिन पहले गांव के कुछ युवक गली में किसी विषय पर बात कर रहे थी। इस दौरान वहां से गुजर रहा बुजुर्ग सुखजिंद्र उनकी बातचीत में कूद गया। बुजुर्ग ने क्या कहा था ये बात उसके बयान और युवकों की पूछताछ के बाद ही क्लीयर हो पाएगी। इस दौरान दोनों पक्षों में बहस हो गई और युवकों ने बुजुर्ग को पीटना शुरू कर दिया। ये भी पता चला है कि बुजुर्ग के बच्चे जवान हैं और शादीशुदा हैं। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग के अपने बेटों के साथ भी ठीक संबंध नहीं हैं। पुलिस ने बताया कि लोगों से पता चला है कि बुजुर्ग ने पत्नी की मौत के बाद चंडीगढ़ में दूसरी शादी कर ली। जिस महिला से शादी की है, वो महिला हंगामा करती है जिससे पंचायत सहित गांव के लोग परेशान हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here