Home Chandigarh Actor Yograj Singh! के खिलाफ दर्ज FIR में हुई चूक!

Actor Yograj Singh! के खिलाफ दर्ज FIR में हुई चूक!

0
Actor Yograj Singh! के खिलाफ दर्ज FIR में हुई चूक!

चंडीगढ़ः पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता एवं अभिनेता योगराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप की वजह से दर्ज हुआ है। चंडीगढ़ के 2 एडवोकेट ने पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दी थी। उनपर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार योगराज सिंह के खिलाफ थाना सेक्टर-36 चंडीगढ़ में दर्ज FIR में चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने FIR में योगराज सिंह का पता ‘P.W.C. सेक्टर-55 फेज-1 एसएएस नगर’ दर्ज किया है, जबकि यह पता पंजाब राज्य महिला आयोग के कार्यालय से संबंधित बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जल्दबाजी में FIR दर्ज कर दी। बताया गया है कि पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई दिखाने के चक्कर में बिना पुष्टि पते की एंट्री कर दी। कहना योग्य है कि यह मामला योगराज सिंह द्वारा एक वेब-सीरीज़ के दौरान महिलाओं के संबंध में की गई विवादित टिप्पणी के बाद चर्चा में आया था। शिकायतकर्ता एडवोकेट उज्जवल भसीन, जिला बार एसोसिएशन सेक्टर-43 चंडीगढ़ के बयानों के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 79 और IT एक्ट की धारा 67-A के तहत केस दर्ज किया था।

सूत्रों का यह भी कहना है कि इसी गलती के कारण चंडीगढ़ पुलिस ने शिकायतकर्ता पक्ष को FIR की कॉपी उपलब्ध कराने में देरी की। बताया जा रहा है कि एडवोकेट उज्जवल भसीन ने कॉपी हासिल करने के लिए कई बार संपर्क किया, परंतु पुलिस ने लंबे समय तक कॉपी साझा नहीं की। हालांकि इस संबंध में चंडीगढ़ पुलिस के किसी भी वरिष्ठ अधिकारी की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here