Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: SIR मामला, केडी भंडारी ने करतार का नाम लेकर फर्जी वोटों का किया खुलासा, देखें वीडियो

Jalandhar News: SIR मामला, केडी भंडारी ने करतार का नाम लेकर फर्जी वोटों का किया खुलासा, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: SIR मामला, केडी भंडारी ने करतार का नाम लेकर फर्जी वोटों का किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब और चंडीगढ़ में चुनाव आयोग ने 15 जून से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) शुरू करने का ऐलान कर दिया है। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं और राज्य में करीब 2.14 करोड़ मतदाता हैं। ऐसे में SIR के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस दौरान नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे, जबकि गलत, फर्जी या दोहराए गए नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे। इससे पहले पंजाब में आखिरी बार 2003 में SIR हुआ था। वहीं SIR को लेकर पूर्व विधायक केडी भंडारी का बयान सामने आया है।

केडी भंडारी ने कहाकि यूपी, पश्चिम बंगाल में हाल ही में SIR हुई थी। इस दौरान इन स्टेट में शांतिपूर्वक हुए चुनावों में अच्छे नतीजे सामने आए। केडी भंडारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 91 लाख वोट काटी गई। इनमें बंगलादेशी लोग, मृतक लोग सहित अन्य शामिल थे। कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा का नाम लेकर कहा कि कांग्रेस को SIR शुरू करने में घबराहट हो रही है। वहीं केडी भंडारी ने करतार बस का नाम लेकर फर्जी वोटों को लेकर खुलासा किया है। भंडारी ने कहाकि करतार की आज के समय में 165 वोट बनी हुई है। भंडारी ने कहा कि वह बताए 165 वोट किसकी है, जबकि उनके परिवार के 6 से 7 मेंबर है।

उन्होंने कहाकि 2006 में भी उनकी वोट कटवाई गई थी। उस दौरान पंप कर्मी, कंडक्टर, ड्राइवर की वोट शामिल थी। उन्होंने कहा कि इन सभी की उस जगह वोट होनी चाहिए, जहां पर वह रह रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट काटे जाने को लेकर तकलीफ हो रही है। वहीं पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी द्वारा 40 हजार वोट रोहंगिया, बंगलादेश से आने वाले लोगों सहित अन्य की शामिल थी, जो काटी गई। उन्होंने कहा कि अगर निष्पक्ष तरीके से बीएलओ काम करेंगे तो पंजाब में शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में 15 जून से SIR शुरू होने जा रहा है और लोगों को अधिकारियों का वोट के दौरान सहयोग दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here