Home National श्रीमद भागवत सप्ताह कार्यक्रम में गायक पर नोटों की बारिश, वीडियो वायरल

श्रीमद भागवत सप्ताह कार्यक्रम में गायक पर नोटों की बारिश, वीडियो वायरल

0
श्रीमद भागवत सप्ताह कार्यक्रम में गायक पर नोटों की बारिश, वीडियो वायरल
द्वारकाः गुजरात में ‘लोक डायरो’ (भजन कार्यक्रम) का अपना एक अलग ही महत्व है, द्वारका जिले के खंभालिया से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। श्रीमद भागवत सप्ताह के दौरान आयोजित डायरा कार्यक्रम में एक गायक पर इतनी बड़ी मात्रा में नोट बरसाए गए कि वह मंच पर लगभग पैसों के ढेर में दबता नजर आया। मशहूर भजन गायक जिग्नेश कविराज के कार्यक्रम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भक्ति में लीन श्रद्धालुओं ने इस कदर पैसों की बारिश की कि गायक नोटों के ढेर में ढंक गए।
इसके बावजूद वह पूरी तन्मयता से भजन गाते रहे, जो इस कार्यक्रम का सबसे चर्चित हिस्सा बना हुआ है। इस अनोखे दृश्य ने लोगों का ध्यान खींच लिया और कार्यक्रम का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में श्रद्धालु और दर्शक मंच की ओर नोट उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। कई लोग हाथों से नोट फेंक रहे थे, जबकि कुछ लोग थैले और बोरे भरकर नकदी लेकर मंच तक पहुंचे। देखते ही देखते मंच पर नोटों का अंबार लग गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यह आयोजन एक धार्मिक और भक्ति कार्यक्रम का हिस्सा था, जहां डायरा प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालुओं ने खुलकर दान दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोग भजनों पर झूमते और जयकारे लगाते भी नजर आए। दूसरी ओर, वीडियो वायरल होने के बाद आयोजकों ने पूरे मामले पर सफाई दी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में जुटाई गई राशि किसी व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं है। उन्होंने बताया कि आयोजन का खर्च निकालने के बाद बची हुई पूरी धनराशि अहीर चैरिटेबल ट्रस्ट को दान कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here