Home Punjab>Ludhiana Punjab News: आप वर्करों ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

Punjab News: आप वर्करों ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

0
Punjab News: आप वर्करों ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

लुधियानाः आम आदमी पार्टी ने जिला अध्यक्ष जतिंदर खंगुरा के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमतों में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लुधियाना-फिरोज़पुर रोड पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी को आम जनता पर अतिरिक्त बोझ बताया।

आपको बता दें कि अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल, गैस और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी बीच केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी किए जाने के फैसले का आम आदमी पार्टी ने विरोध जताया है।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए ज़िला अध्यक्ष जतिंदर खंगुरा ने कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला पूरी तरह जन-विरोधी है। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है, जिसे आम आदमी पार्टी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को पत्र लिखकर राज्य स्तर पर टैक्स में राहत देने की मांग करेगी, ताकि पेट्रोल की कीमतों में कुछ हद तक कमी लाई जा सके और लोगों को राहत मिल सके। जतिंदर खंगुरा ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में ऐसे फैसले न लिए जाएं जो जनता के हितों के खिलाफ हों।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here