Home Himachal>Una राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडैहर में स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव सम्पन्न

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडैहर में स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव सम्पन्न

0
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडैहर में स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव सम्पन्न

ऊना सुशील पंडित : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडैहर में आज स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान प्रधान पद के लिए शाम कुमारी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। जबकि सुमन वर्मा, केसरो देवी तथा सुषमा देवी को अतिरिक्त सदस्य पदों पर भी सर्वसम्मति से चयनित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान लगभग 70 विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक में विद्यालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई तथा अभिभावकों ने विद्यालय की गतिविधियों में सहयोग देने का आश्वासन दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञान सिंह रायजादा ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here