Home Mohali|Punjab Punjab News: चोरी और लूटपाट गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, 5 Motorcycle और एक Activa बरामद, देखें वीडियो

Punjab News: चोरी और लूटपाट गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, 5 Motorcycle और एक Activa बरामद, देखें वीडियो

0
Punjab News: चोरी और लूटपाट गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, 5 Motorcycle और एक Activa बरामद, देखें वीडियो

मोहालीः जीरकपुर पुलिस ने बाइक चोरी और लूटपाट गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा बरामद की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी देते पुलिस अधिकारी सतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक गिरोह बनाकर जीरकपुर और आसपास के इलाकों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आरोपी चोरी किए गए वाहनों को छिपाकर बाद में बेच देते थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देविंदर साहा, राहुल कुमार, हर्ष कुमार, तरुण कुमार, शिवम और रवि सैनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह पर लूटपाट की घटनाओं में भी शामिल होने का शक है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह कब से सक्रिय था और अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दे चुका है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here