Home National Car सवार बदमाशों ने Toll Plaza पर बोला हमला, जमकर की तोड़फोड़, देखें CCTV

Car सवार बदमाशों ने Toll Plaza पर बोला हमला, जमकर की तोड़फोड़, देखें CCTV

0
Car सवार बदमाशों ने Toll Plaza पर बोला हमला, जमकर की तोड़फोड़, देखें CCTV

बहरोड़ः स्टेट हाईवे 111 पर स्थित रोडवाल टोल प्लाजा पर बीती रात कुछ बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ और टोलकर्मियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मौके पर सभी में दहशत का मौहाल बन गया और टोलकर्मियों ने भागकर जान बचाई।

जानकारी देते टोलकर्मियों ने बताया कि घटना रात करीब 11:39 बजे की है। बदमाश 2 गाड़ियों में सवार होकर आए थे। सबसे आगे बोलेरो गाड़ी और उसके पीछे वर्ना कार थी। सबसे पहले वर्ना कार से बदमाश उतरे और टोल बूथ पर हमला कर शीशे तोड़ दिए। उसके बाद बोलेरो गाड़ी से भी बदमाशों ने उतरकर हमला करते हुए तोड़फोड़ शुरू की। बदमाश करीब 5 मिनट तक तोड़फोड़ करते रहे। जवाबी कार्रवाई में टोल कर्मियों ने भी पत्थर मारकर बदमाशों की गाड़ी पर हमला किया। इसके बाद बदमाश अपनी कार वही छोड़कर फरार हो गए। सूचना के बाद रात 12 बजे नीमराना थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन वे पकड़े नहीं जा सकें।

थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि देर रात टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की घटना हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और एक कार जब्त की गई है। एसएचओ ने बताया कि तोड़फोड़ के पीछे का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव रोडवाल निवासी मोनू उर्फ शूटर और उसके 5 से 7 साथियों पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here