Home National चौराहे पर खड़े 4 दोस्तों को Car ने कुचला, 1 की मौत, 3 गंभीर घायल

चौराहे पर खड़े 4 दोस्तों को Car ने कुचला, 1 की मौत, 3 गंभीर घायल

0
चौराहे पर खड़े 4 दोस्तों को Car ने कुचला, 1 की मौत, 3 गंभीर घायल

भीलवाड़ाः शहर के हरिपुरा चौराहे पर भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां, कार ने चौराहे पर खड़े 4 दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं। चारों को टक्कर मारने के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

जानकारी मुताबिक, मोनू, सलमान, संजय और टीपू ईंट भट्टे पर काम करते है। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे चारों ​हरिपुरा चौराहे पर बनी एक थड़ी पर आए थे। यहां चारों दोस्त खड़े होकर बातें कर रहे थे। इतने में स्पीड से आई एक कार चारों को रौंदते हुए आगे निकल गई। टक्कर के बाद चारों दोस्त उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद चारों को 108 की मदद से मांडल के सरकारी हॉस्पिल लाया गया है। इसमें मोनू को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि कार ड्राइवर कौन था और किसकी कार थी, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे में घायल 3 युवकों सलमान, संजय और टीपू को इलाज के लिए भीलवाड़ा रेफर किया। पुलिस ने मृतक मोनू का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने तीनों घायलों के बयान लिए है। इसके आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here