Home Punjab>Amritsar Punjab News: पेट्रोल बम फेंकने और फायरिंग करने के मामले 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: पेट्रोल बम फेंकने और फायरिंग करने के मामले 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: पेट्रोल बम फेंकने और फायरिंग करने के मामले 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः देहाती पुलिस ने सुधार गांव में सरपंच के घर पर पेट्रोल बम फेंकने और रंगदारी मांगने के मामले का पता लगाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी अमृतसर देहाती सोहिल मीर ने बताया कि 5 मई की रात करीब 11 बजे सुधार गांव में सरपंच के घर पर पेट्रोल बम फेंका गया था। इससे पहले सरपंच को विदेश में बैठे गैंगस्टरों के नाम पर रंगदारी की कॉलें आ रही थीं। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पुलिस टीमें बनाई गईं।

जांच के दौरान पुलिस ने कुलविंदर सिंह, आकाशदीप सिंह कौड़ा, आकाशदीप सिंह बाबा और जगतार सिंह को गिरफ्तार किया है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि ये सभी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे और वीडियो कॉल के जरिए उन्हें निर्देश दिए जा रहे थे। एसएसपी ने बताया कि आरोपी पहले एक मीट शॉप पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने पेट्रोल बम और मोटरसाइकिल तैयार की और फिर घटना को अंजाम दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि यही गिरोह पहले भी उसी गांव में एक अन्य सरपंच के घर फायरिंग की वारदात कर चुका है। उन्होंने कहा कि कुछ विदेशी हैंडलरों के पारिवारिक सदस्यों की भी भूमिका सामने आ रही है और जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि और खुलासे जल्द किए जाएंगे। इसके साथ ही एसएसपी सोहिल मीर ने नगर परिषद चुनावों के बारे में कहा कि अमृतसर देहाती में चुनावों के लिए पूर्ण सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं। लगभग 1200 पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे ताकि चुनाव शांति और सुरक्षा के साथ कराए जा सकें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here