Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक से व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक से व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक से व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना मकसूदा के अधीन आते इलाके मंड में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए अनमोल ट्रांसपोर्ट के संचालक सावन मेहता ने बताया कि मृतक गुरजीत सिंह एक सप्ताह पहले ही उनके पास काम पर आया था। वह दोपहर के समय लैदर कॉप्लैक्स की ओर ट्रक लेकर गया था। उन्हें लेबर का फोन आया और उसने बताया कि वह ट्रक में गिरा पड़ा था।

जिसके बाद उसे उपचार के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। मृतक शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना की सूचना पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दे दी गई है। गुरजीत की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here