Home National बढ़ती महंगाई पर Raghav Chadha का Video हो रहा Viral, जनता का सवाल – क्या अब इन मुद्दों पर राज्यसभा में होगी चर्चा?

बढ़ती महंगाई पर Raghav Chadha का Video हो रहा Viral, जनता का सवाल – क्या अब इन मुद्दों पर राज्यसभा में होगी चर्चा?

0
बढ़ती महंगाई पर Raghav Chadha का Video हो रहा Viral, जनता का सवाल – क्या अब इन मुद्दों पर राज्यसभा में होगी चर्चा?
नई दिल्लीः देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जारी जंग और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते महंगाई लगातार बढ़ रही है। रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर ट्रांसपोर्ट तक हर चीज महंगी होती जा रही है, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्षी पार्टियां और आम लोग लगातार केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

इसी बीच राज्यसभा सांसद Raghav Chadha का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राघव चड्ढा पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। वीडियो में राघव चड्ढा कहते दिखाई दे रहे हैं कि “देश को आजाद हुए 70 साल हो चुके हैं और यह महंगाई का सबसे ऊंचा स्तर है।” उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल और अन्य जरूरी चीजों के दाम बढ़ाकर गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर डाका डाल रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार महंगाई के जरिए अपना खजाना भरना चाहती है और बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। अब जब एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं और महंगाई चरम पर पहुंचती नजर आ रही है, तो सोशल मीडिया पर लोग इसी पुराने वीडियो को दोबारा शेयर कर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब विपक्ष में रहते हुए राघव चड्ढा महंगाई और ईंधन की कीमतों को लेकर इतने आक्रामक थे, तो अब क्या वह अपनी ही सरकार से भी यही सवाल पूछेंगे? सोशल मीडिया पर यूजर्स यह चर्चा कर रहे हैं कि क्या अब भी राघव चड्ढा महंगाई के खिलाफ उसी तरह आवाज उठाएंगे और जनता को बताएंगे कि बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए उनकी सरकार ने क्या कदम उठाए हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here