Home Punjab ASI के घर हुई चोरी, बेटी की शादी के गहने लेकर चोर फरार ,देखें वीडियो

ASI के घर हुई चोरी, बेटी की शादी के गहने लेकर चोर फरार ,देखें वीडियो

0
ASI के घर हुई चोरी, बेटी की शादी के गहने लेकर चोर फरार ,देखें वीडियो

होशियारपुर : दसूहा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहाँ गांव दोलोवाल में पंजाब पुलिस के ASI के घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक घर से 12 से 15 तोले के सोने और 25 हजार नगद लेकर चोर फरार हो गए। यह घटना शनिवार रात 11 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी देते हुए ASI विजय कुमार ने बताया कि उनकी ड्यूटी श्री आनंदपुर साहिब में है। बेटी की शादी होने वाली है, इसी कारण घर में सोने के गहने खरीदकर लाए थे। शनिवार की रात 11 बजे के करीब चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में दाखिल हुए। इस दौरान घर पर ASI भी खुद मौजूद था, मगर उसे घटना का पता नहीं चला।
उन्होंने खुद कहा कि एक पुलिस वाले का घर भी सेफ नहीं रहा तो बाकि घर कैसे सेफ रहेंगे?

ASI की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि रात 9 बजे के करीब खाना खा कर 10 बजे तक परिवार सोने चला गया था। सुबह जब उठ कर देखा तो अलमारी खुली थी और सारा सामान बिखरा हुआ था।मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ASI गुरबचन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेकिन इस खबर ने कई सवाल खड़े कर दिए है, जहां एक पुलिस कर्मी के घर पर चोरी हो सकती है। वहां आम जनता कैसे सुरक्षित महसूस करेगी। फ़िलहाल मामले की जाँच की जा रही है आरोपी की तलाश जारी है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here