Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: थाने से 600 मीटर दूरी पर सरेआम स्नेचिंग, बच्चे के साथ चिल्लाती रही महिला

Jalandhar News: थाने से 600 मीटर दूरी पर सरेआम स्नेचिंग, बच्चे के साथ चिल्लाती रही महिला

0
Jalandhar News: थाने से 600 मीटर दूरी पर सरेआम स्नेचिंग, बच्चे के साथ चिल्लाती रही महिला

जालंधर: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बनना शुरू हो गया है। वही ताजा मामला थाना मकसूदां से 600 मीटर दूरी पर स्थित वार्ड नंबर 84 से स्नेचिंग का सामने आया है। जहां मकसूदां केगलात महकमा के पास सरेआम महिला पर हमला कर बाइक सवार स्नेचर फरार हो गए। घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में देखा जा सकता है बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक महिला से स्नैचिंग करने के लिए उसके पीछे भागता है। इस दौरान महिला छोटे बच्चों के साथ बचाव करने के लिए चिल्ला रही है और खुद को बचाने के लिए गली में भागती हुई दिखाई दे रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ दूरी पर बच्चों से भागा नहीं जा रहा था और महिला उसे खींचते हुए जान बचाने के लिए भागती रही। लेकिन बेखौफ स्नेचर महिला गले से चेन छीनकर फरार हो गया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले और बाइक सवार स्नैचरो का पीछा करना शुरू कर दिया। लेकिन स्नेचर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here