Home Himachal>Una अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर भर्ती परिणाम घोषित

अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर भर्ती परिणाम घोषित

0
अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर भर्ती परिणाम घोषित

ऊना सुशील पंडित : भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के अंतर्गत भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर श्रेणी में ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर कर्नल श्रीधर राजन ने दी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपना परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे 19 मई को प्रातः 9 बजे तक आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ) हमीरपुर में प्री-डिस्पैच औपचारिकताओं एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि भारतीय सेना भर्ती प्रक्रिया के तहत जेसीओ/ओआर एवं अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा का आयोजन 1 से 15 जून तक किया जाएगा, जोकि अधिसूचना के में बताया गया है। इसके लिए अभियार्थियों को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। अभियार्थी अपने पंजीकरण विवरण के माध्यम से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। श्रीधर राजन ने अभियार्थियों से आग्रह किया है कि वे परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देशों, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र तथा अन्य जानकारी के लिए समय समय पर भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here