Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: बच्ची को छेड़ने पर हुआ हंगामा, जमकर हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

Jalandhar News: बच्ची को छेड़ने पर हुआ हंगामा, जमकर हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: बच्ची को छेड़ने पर हुआ हंगामा, जमकर हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

जालंधर (Ens): अवतार नगर की गली नंबर 10 हंगामा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 4 बजे के करीब नशे की हालत में एक व्यक्ति पर बच्ची को छेड़ने का आरोप लगाते हुए लोगों द्वारा छित्तर परेड की गई।

इस मामले में जानकारी देते हुए बच्ची की मां ने बताया कि उक्त युवक को वह नशा करने से रोकती थी। आज हुए झगड़े के दौरान युवक जानबूझ कर बच्ची के ऊपर गिर पड़ा। जिससे माहौल गरमा गया। जिसके बाद लोगों ने वार्ड नंबर 47 के पार्षद पति अमन को मौके पर बुलाया और पुलिस की मौजूदगी में युवक के घर की तलाशी ली गई। इस दौरान नशे करने का सामान मिला।

थाना भार्गव कैंप से एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति को राउंडअप किया गया है। इसकी तलाशी लेने पर नशा करने के कुछ सामान बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here