Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: National Highway पर ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की टक्कर में एक की मौत, मां व बच्ची घायल, देखें वीडियो 

Jalandhar News: National Highway पर ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की टक्कर में एक की मौत, मां व बच्ची घायल, देखें वीडियो 

0
Jalandhar News: National Highway पर ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की टक्कर में एक की मौत, मां व बच्ची घायल, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: गोराया से फिल्लौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली और मोटरसाइकिल के बीच भयानक टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं घटना में मां और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा बल के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्हें एक निजी ढाबे से फोन के जरिए सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली और मोटरसाइकिल के बीच भयानक हादसा हो गया है। इस हादसे के दौरान मोटरसाइकिल सवार जालंधर से लुधियाना की ओर जा रहे थे और रास्ते में दोनों वाहन टकरा गए।

सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने देखा कि मोटरसाइकिल ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे फँसी हुई थी। हादसे में घायल बाइक सवार सहित महिला और बच्चा को तुरंत सड़क सुरक्षा बल की सरकारी गाड़ी से सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जिसकी पहचान गुरदीप सिंह के रूप में हुई है, जो लुधियाना के निवासी थे। जबकि उनकी साली सुखी और बच्ची प्रभ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल प्लेटिना नंबर PB 10 JF 4649 ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे जा फँसी। इस घटना की जानकारी थाना फिल्लौर पुलिस को दे दी गई है और पुलिस द्वारा आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here