Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: युवक पर लगे घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

Jalandhar News: युवक पर लगे घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: युवक पर लगे घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में मां-बेटी ने युवक पर मारपीट के आरोप लगाए। पीड़ित लड़की का आरोप है कि आरोपी हरजीत घर में जबरन घुसकर हाथपाई की और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। लड़की की मां बचाव के लिए आई तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। वारदात के दौरान लड़की का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। वहीं दूसरी ओर आरोपी पक्ष की ओर से पीड़िता पर ही उल्टे आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि लड़की न्याय की गुहार लगा रही है। यह पूरी घटना तब सामने आई जब गंभीर रूप से घायल मां-बेटी इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल पहुंचीं। पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपी जबरदस्ती उसे अपने साथ रखने का दबाव बना रहा था। जब लड़की ने कहा कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती, तो आरोपी भड़क गया और उसने घर के अंदर आकर लड़की पर हमला कर दिया।


लड़की का आरोप है कि आरोपी ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि उसके साथ गलत हरकत और छेड़छाड़ करने की भी कोशिश की। जब पीड़िता को बचाने के लिए उसकी मां बीच-बचाव करने आई, तो आरोपी ने मां को भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी जमकर मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि वारदात के वक्त जब उसने मदद के लिए फोन करने की कोशिश की, तो उसका फोन तोड़ दिया गया और छीन लिया गया। लड़की का करीब डेढ़ साल पहले तलाक हो चुका है, जिसके बाद से वह अपनी मां के साथ रह रही थी। आरोपी युवक लगातार उसे परेशान कर रहा था और उसके काम पर आने-जाने को लेकर भी पाबंदियां और धमकियां दे रहा था।

जब पीड़ित लड़की ने इस पूरी घटना की शिकायत करने के लिए आरोपी के पिता और मां से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी के माता-पिता उसकी बात सुनने के बजाय उल्टे उसी पर झूठे आरोप (एलिगेशन) लगा रहे हैं और अपने बेटे का बचाव कर रहे हैं। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों द्वारा पीड़िता और उसकी मां का इलाज किया जा रहा है। गंभीर चोटें आने के कारण डॉक्टरों की देखरेख में उनकी मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) काटी जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के तुरंत बाद मौके पर पुलिस को फोन नहीं किया जा सका था क्योंकि आरोपी ने फोन तोड़ दिया था, लेकिन अब पीड़ित पक्ष पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here