Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: सीमा पार से चलाए जा रहे नारको नेटवर्क का पर्दाफाश; हेरोइन, पिस्तौलों समेत 3 व्यक्ति काबू
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: सीमा पार से चलाए जा रहे नारको नेटवर्क का पर्दाफाश; हेरोइन, पिस्तौलों समेत 3 व्यक्ति काबू

Mahabir
Last updated: May 7, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/फिरोजपुर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के दिशा निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित और नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस (Punjab Police) के काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोजपुर ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 5.4 किलो हेरोइन, दो 7.65 एमएम की चीन में बनी पिस्तौलों, चार मैगजीनों और एक पिस्तौल स्लाइड समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद सीमा पार से चलाए जा रहे नारको नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

Contents
  • जांच जारी
  • केस दर्ज

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने बुधवार को यहां दी। गिरफ्तार किए गए मुलजिमों की पहचान संदीप सिंह और जज्ज सिंह, दोनों निवासी गांव कमाल वाला, जिला फिरोजपुर और बब्बू सिंह उर्फ बब्बू निवासी गांव जल्लो के, फिरोजपुर के रूप में हुई है।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

जांच जारी

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह खेप पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा सीमा पार से ड्रोन का उपयोग करके भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे और पीछे के संबंधों को स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

पहले ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए, एआईजी सी.आई. फिरोजपुर गुरसेवक सिंह ने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों की खुफिया जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए, सीआई फिरोजपुर की पुलिस टीमों ने फिरोजपुर के गांव कोतवाल के लिंक रोड पर स्थित सरकारी कॉलेज, मोहकम वाला के पास छापेमारी की और मुलजिम संदीप सिंह और जज्ज सिंह को 465 ग्राम हेरोइन और दो पिस्तौलों समेत मैगजीन और पिस्तौल स्लाइडर के साथ गिरफ्तार कर लिया।

केस दर्ज

उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि दोनों दोषी अपने हीरो होंडा मोटरसाइकिल (पीबी 05—आर—3298) पर किसी को खेप पहुंचाने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने उसका मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है और इस संबंध में, फिरोजपुर के थाना कुलगढ़ी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 सी और 29 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 52 दिनांक 06/05/2025 को दर्ज किया गया है।

दूसरे ऑपरेशन के बारे में एआईजी गुरसेवक सिंह ने बताया कि प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर, पुलिस टीमों ने फिरोजपुर के गांव भाखड़ा में स्थित उसके खेत से 5 किलो हेरोइन बरामद करके नशा तस्कर बब्बू सिंह को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में, थाना सदर फिरोजपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 सी और 29 के तहत एफआईआर नंबर 86 दिनांक 07/05/2025 को केस दर्ज किया गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब पर हुए हमले में लोगों की मौत पर दुख किया व्यक्त
Next Article Operation Sindoor: पाकिस्तान के गुजरांवाला पर ड्रोन अटैक, लाहौर में कई ब्लास्ट, एयरपोर्ट बंद, चारों तरफ मची अफरातफरी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.