Home Punjab>Phagwara Punjab News: घर से डेढ लाख की नगदी और 6 तोले सोना लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

Punjab News: घर से डेढ लाख की नगदी और 6 तोले सोना लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

0
Punjab News: घर से डेढ लाख की नगदी और 6 तोले सोना लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

फगवाड़ाः रामगढ़िया रोड पर बाबा बालक नाथ मंदिर वाली गली में स्थित घर में चोरी की घटना सामने आई है। जहां घर में चोर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। चोरों द्वारा अलमारी के लॉक तोड़कर अलमारी में पड़ा गहना और नगदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए रमनदीप सिंह ने कहाकि परिवार में मौत होने के कारण सभी लोग वहां गए थे। वहीं चोरों द्वारा घर के ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया।

पीड़ित के अनुसार घर से चोर डेढ लाख की नगदी और 6 तोले सोना लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि मेन गेट को ताला लगा हुआ था। इस दौरान छत से चोर आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। परिवार का रो-रो-कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना परिवार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here