- जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास स्थित Gujral Immigration Travel Agent के मालिक सन्नी गुजराल के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद है। आरोप है कि अज्ञात लोगों द्वारा गुजराल इमीग्रेशन एजुकेशन के मालिक सन्नी को किडनेप कर लिया और गाड़ी में डालकर पठानकोट चौक की तरफ ले गए। इस दौरान सन्नी गुजराल ने अपनी जान बचाने के लिए कड़ी मशक्त करने लगा। घटना दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।