Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Jalandhar News: फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फोकल प्वाइंट में इलाके में स्थित फैक्ट्री में आग लगने से आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। चंद ही मिनटों में आग की लपटे भड़क उठी और आग का धुआं दूर दूर तक दिखाई देने लगा। फैक्ट्री के आस पास रहने वाले लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन आग पर काबू पाए जाने तक फैक्ट्री के अंदर पड़ा आधे से ज्यादा सामान जलकर राख हो चुका था और आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।

फायर बिग्रेड के अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि फोकल प्वाइंट इलाके में स्थित फैक्ट्री में आग लगी है, जिसके बाद में मौके पर पहुँचे। उन्होंने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया लेकिन प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट लग रहा है और आग के कारण फैक्ट्री के अंदर पड़ा सामान जल राख हो गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here