Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: इस इलाके में मिले पवित्र अंग, लोगों में रोष, FIR दर्ज, देखें वीडियो

Jalandhar News: इस इलाके में मिले पवित्र अंग, लोगों में रोष, FIR दर्ज, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: इस इलाके में मिले पवित्र अंग, लोगों में रोष, FIR दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल के इलाके राजा गार्डन में स्थित एक खाली प्लॉट में देर रात गुटका साहिब के पवित्र अंग मिलने से इलाके में रोष फैल गया। सिख संगठनों ने गुरु साहिब के पवित्र अंगों मिलने के बाद रोष जाहिर किया और सूचना पाकर मौके थाना बस्ती बावा खेल सहित एसीपी बेस्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस टीमें प्लाट के साथ दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई ताकि यह पता चल सके कि यह बेअदबी किसने की है। वहीं पुलिस में मामले को लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एडीसीपी सुखविंदर सिंह ने कहा कि बेअदबी के मामले में बीएनएस की धारा 299 और जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

दूसरी ओर घटनास्थल पर पहुंचे बघेर सिंह ने बताया कि वह कीर्तन दरबार में थे उन्हें किसी व्यक्ति की ओर से काल खाली में गुटका साहिब के अंग बिखरे हुए है, जिसके बाद उन्होंने गुटका साहिब के अंगों को झोली में डाला और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने कहां कि यह किया ने शरारत की है और ग़ुस्सा जाहिर करते हुआ कि यह शरारत करने वालों को नहीं छोड़ेंगे।

वहीं मौके पर सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों ने कहां कि प्लाट में गुटका साहिब के अंग खाली प्लाट में फेंके गए थे, जिसके बाद वह अपनी संस्था के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा यह किसी की शरारत की है और यह गलत बात है, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दे दी है। एसीपी बेस्ट आतीश भाटिया ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिलते थी कि बस्ती बावा खेल इलाके बावा बुड्ढा जी पुल के पास स्थित प्लाट में गुटका को फाड़ बेअदबी की है, जिसके बाद वह टीम सहित मौके पर पहुंचे है। प्लाट के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है और उनकी टीम ने बेअदबी करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और वह जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here