पठानकोटः नगर निगम चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी के तहत आज भाजपा के पंजाब वर्किंग प्रेसिडेंट अश्वनी शर्मा पठानकोट के अलग-अलग वार्ड में पहुंचे और लोगों से भाजपा कैंडिडेट के पक्ष में वोट करने की अपील की। अश्वनी शर्मा ने भाजपा नेताओं और वर्करों के साथ मिलकर चुनाव प्रचार के लिए घर-घर जाकर प्रचार किया।
इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की और कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो ईमानदारी से विकास और लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पठानकोट के विकास के लिए भाजपा कैंडिडेट का जिताना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोग अब बदलाव चाहते हैं और नगर निगम चुनाव में भाजपा को लोगों का पूरा सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपाकार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।