Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Gun Point पर किडनैप Punjabi Singer का शव बरामद

Punjab News: Gun Point पर किडनैप Punjabi Singer का शव बरामद

0
Punjab News: Gun Point पर किडनैप Punjabi Singer का शव बरामद

लुधियानाः जिले में 6 दिन पहले गन प्वाइंट पर किडनैप हुई पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सिंगर इंदर कौर का शव नीलो के पास नहर में बरामद हुई। घटना की सूचना पुलिस ने परिवार को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंचे परिवार ने शव की शिनाख्त की। शव फिलहाल समराला के सिविल अस्पताल में रखा गया है। जोतइंदर सिंह ने बताया कि उसकी बहन यशइंदर उर्फ इंदर कौर 13 मई की रात करीब साढ़े 8:30 बजे अपनी फोर्ड फिगो कार में सवार होकर ग्रोसरी लेने बाजार गई थी, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि उसकी दोस्ती सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी गांव भलूर, जिला मोगा के साथ थी।

जोतइंदर का आरोप है कि सुखविंदर सिंह बहन से शादी करना चाहता था, लेकिन उसने इनकार कर दिया था। इसी रंजिश में उसने साथियों के साथ मिलकर गन प्वाइंट पर अगवा कर लिया और फिर उसकी हत्या कर दी है।सुखविंदर सिंह हत्या के कनाडा फरार हो गया है। कनाडा से उसकी बहन की हत्या करने के लिए पंजाब आया था। थाना जमालपुर के एसएचओ बलबीर सिंह ने कहा कि नीलो नहर में से लाश मिलने की सूचना मिली थी।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के लिए परिवार को बुलाया गया। जिसके बाद उसकी पहचान की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि पंजाबी सिंगर के भाई जोतइंइर सिंह ने की शिकायत पर पुलिस ने 15 मई को मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा व उसके साथी करमजीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी थी। परिजनों का कहना हैकि उसके बाद पुलिस की ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here