जानकारी के अनुसार मालखाने में खड़ी जब्त गाड़ियों में आग लगी, जिसके बाद आग तेजी से फैलती चली गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक कुलदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पास में फायर स्टेशन होने के बावजूद दमकल विभाग की टीम को पहुंचने में काफी देर लगी, जिसकी वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। फिलहाल आग पर काबू पाने का काम जारी है। राहत की बात यह रही कि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है। पुलिस और दमकल विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।