Home Himachal>Una  गगरेट पुलिस ने 15 पेटियां अवैध शराब पकड़ी, एक काबू 

 गगरेट पुलिस ने 15 पेटियां अवैध शराब पकड़ी, एक काबू 

0
 गगरेट पुलिस ने 15 पेटियां अवैध शराब पकड़ी, एक काबू 
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध 15 बोतल शराब  पकड़ी है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज एएसआई रणबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पंचायत चुनावों के मद्देनज़र शिवबाड़ी-अम्बोटा रोड पर यातायात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 10 पेटियां Royal Stag और 5 पेटियां McDowell’s No.1 शराब बरामद हुईं। बरामद कुल 15 पेटियों पर “For Sale in Punjab Only” लिखा हुआ था, जो अवैध रूप से लाई जा रही थी। इस मामले में गाड़ी चालक विपन कुमार निवासी चरूडू (तहसील अम्ब, जिला ऊना) के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस थाना गगरेट में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here