Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Singer Yashinder Kaur Murder Case में 3 आरोपी गिरफ्तार, DCP तेजा ने किए खुलासे, देखें Live

Punjab News: Singer Yashinder Kaur Murder Case में 3 आरोपी गिरफ्तार, DCP तेजा ने किए खुलासे, देखें Live

0
Punjab News: Singer Yashinder Kaur Murder Case में 3 आरोपी गिरफ्तार, DCP तेजा ने किए खुलासे, देखें Live

लुधियानाः पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर के कत्ल मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा के पिता प्रीतम सिंह और उनके साथी करमजीत सिंह व रविंदर सिंह उर्फ रवि को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी टैक्सी ड्राइवर बताए जा रहे हैं। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 2 पिस्तौल और नहर में फेंकी गई फ़ोर्ड फिगो कार भी बरामद कर ली गई है। हालांकि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा वारदात के बाद नेपाल होते हुए कनाडा भागने में सफल रहा, जिसे वापस लाने के लिए पुलिस प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू करेगी।

डीसीपी तेजा ने बताया कि मृतक यशइंदर कौर और मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह पिछले करीब 7 वर्षों से संपर्क में थे। सुखविंदर नेपाल के रास्ते कनाडा से आया था और लगातार यशइंदर कौर पर विवाह के लिए दबाव बना रहा था, जबकि आरोपी के 2 बच्चे भी थे। इस दौरान 13 मई को सुखविंदर ने अपने साथियों के साथ मिलकर यशइंदर का अपहरण किया और नीले नहर किनारे ले जाकर कार में उसकी हत्या करने के बाद शव नहर में फेंक दिया तथा इसके बाद कार को भी नहर में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद नेपाल होते हुए कनाडा फरार हो गया है, जिसे भारत लाने के लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here